
रुड़की के नेहरू स्टेडियम के पास एक कार्यालय पर आज मंगलवार को करीब 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के स्टूडेंट विंग के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ कादरी के द्वारा प्रेस वार्ता की गई है। इस प्रेस वार्ता में आरिफ कादरी ने पिरान कलियर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद पर क्षेत्र का बड़ा भू माफिया होने का आरोप लगा गया है। आरिफ कादरी का आरोप है की विधायक फुरकान अहमद के द्वारा विधायक रहते हुए ज्यादातर वहीं पर सड़कों का निर्माण कराया गया है जहां पर उनकी भूमि रही है। जिस कारण उनकी संपत्ति के दाम बढ़ते रहे है। आरिफ कादरी का आरोप है कि कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के द्वारा गुलाब नगर के पास वक्फ बोर्ड की दरगाह और मस्जिद की भूमि पर भी अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। इसके साथ ही आरिफ कादरी ने केंद्र सरकार से कांग्रेस विधायक की संपत्ति की जांच की मांग की है।
बता दे की कुछ दिन पहले रामपुर चुंगी के पास कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के पुत्र सलमान अहमद के द्वारा आरिफ कादरी के साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। इस मारपीट में आरिफ कादरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने आरिफ कादरी की तहरीर के आधार पर सलमान अहमद और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद सलमान अहमद के द्वारा प्रेस वार्ता कर आरिफ कादरी पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद आज आरिफ कादरी के द्वारा प्रेस वार्ता कर फुरकान अहमद पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करने और क्षेत्र का एक बड़ा भू माफिया होने का आरोप लगाया गया है। आरिफ कादरी का आरोप है कि वह चिराग पासवान की पार्टी के स्टूडेंट विंग के प्रदेश अध्यक्ष है। आरिफ कादरी का आरोप है कि उनकी पार्टी फिलहाल केंद्र सरकार में एनडीए के गठबंधन में है। जिसके चलते उन्होंने दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले के दौरान क्षेत्र में एनडीए के द्वारा शुभकामनाओं के संदेश के पोस्टर लगवाए थे। आरिफ कादरी का आरोप है की एनडीए के बैनर लगवाने के कारण ही कांग्रेस विधायक का परिवार उनसे रंजिश रखता है। जिस कारण उनके साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई है। इसके साथ ही आरिफ कादरी के द्वारा कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद की संपत्ति की जांच की मांग की गई है। आरिफ कादरी का कहना है कि सलमान अहमद के द्वारा उन पर जो आरोप लगाए गए थे। वह पूरी तरह से झूठे है। इस प्रेस वार्ता में गुलाब नगर के पास स्थित मस्जिद और दरगाह की देखरेख करने वाले समीर भी मौजूद रहे है।