oplus_2097152
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में मंगलौर रोड पर स्थित साउथ सिविल लाइन में एक गोदाम पर आज देहरादून से आई एसटीएफ की टीम ने छापा मारा है। यहाँ पर भारी मात्रा में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर रखे गए थे। जिसके बाद एसटीएफ की टीम के उप निरीक्षक विद्या दत्त जोशी के द्वारा खाद्य पूर्ति विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद सभी गैस के खाली सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
बता दे की साउथ सिविल लाइन में एक व्यक्ति के द्वारा एक गोदाम में अवैध तरीके से भारी मात्रा में गैस के खाली सिलेंडर रखे हुए थे। जिसकी शिकायत एसटीएफ देहरादून को मिली थी। जिसके बाद आज एसटीएफ की टीम उप निरीक्षक विद्या दत्त जोशी के नेतृत्व में रुड़की पहुंची और गोदाम पर छापा मारा गया। भारी मात्रा में गैस सिलेंडर मिलने के बाद उप निरीक्षक विद्या दत्त जोशी के द्वारा खाद्य पूर्ति विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। लेकिन गोदाम के स्वामी की पत्नी के द्वारा गोदाम की चाबी नहीं दी गई। जिसके बाद गोदाम का ताला तोड़कर खाद्य पूर्ति विभाग की टीम के द्वारा सभी सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया गया है। उपनिरीक्षक विद्या दत्त जोशी ने आज शनिवार को बातचीत में बताया कि अवैध तरीके से गैस सिलेंडर रखने की सूचना मिली थी। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।













