रुड़की तहसील के मरगुबपुर गांव में आज सोमवार की सुबह करीब 5:00 बजे अचानक ही दो हाथी घुस आए है। जिनके द्वारा गांव में गन्ने के साथ अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। जिसके बाद यह दोनों हाथी वापस जंगल की ओर चले गए है। गांव में दो हाथियों की टहलने की यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्षेत्र में फिलहाल दहशत का माहौल बना हुआ है।
बता दे की मरगुबपुर गांव में आज सुबह अचानक ही दो हाथी घुस आए है। मरगुबपुर गांव में हाथियों के टहलने की यह पहली घटना बताई गई है। इससे पहले कभी हाथी मरगुबपुर गांव में दिखाई नहीं दिए है। दोनों हाथियों के द्वारा किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। गांव में दो हाथियों के टहलने कि यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गांव में पहली बार हाथी दिखाई देने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते आज किसान अपने खेतों में भी नहीं जा पाए है। गांव के पूर्व प्रधान इस्लाम ने बताया कि दोनों हाथी गांव में कई जगह पर टहलते हुए दिखाई दिए है। जिसके बाद दोनों हाथी वापस लौट गए है।









