रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर की आसफनगर झाल में 13 गाय के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक और पुलिस की मदद से जेसीबी मशीन लगाकर गाय के सभी शवों को गंगनहर की आसफनगर झाल से बाहर निकाला गया है। जिसके बाद गंगनहर किनारे जेसीबी मशीन से एक बड़ा गड्ढा खोदकर सभी गाय के शवों को नमक डालकर दबा दिया गया है। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़ी संख्या में हुई गाय की मौत को एक बड़ी साजिश बताया गया है।
बता दे की मंगलवार की देर शाम आसफनगर झाल में बड़ी संख्या में गाय के शव दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची गौ रक्षा दल की टीम के द्वारा शवों को निकलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन जेसीबी मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई थी। जिसके बाद आज गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मोनू जलवीर और पुलिस की मदद से जेसीबी मशीन लगाकर सभी गाय के शवों को आसफनगर झाल से बाहर निकलवाया गया है। जिसके बाद सभी गाय के शवों को बड़ा गड्ढा खोदकर नमक डालकर दबा दिया गया है। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हुई गाय की मौत इसके साथ ही दोषियों का पता चलने पर सबक सिखाने की बात भी कही गई है। इतनी बड़ी संख्या में गाय की मौत कैसे हुई और किसके द्वारा शवों को गंगनहर में डाला गया पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है












