
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हरिद्वार रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर दिया है। जिसके चलते पुलिस के द्वारा गेस्ट हाउस पर छापा मारकर 8 महिलाएं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दे की हरिद्वार रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। जिसके चलते पुलिस ने गेस्ट हाउस से आठ महिलाएं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी देह व्यापार के धंधे में शामिल थे। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज शनिवार को करीब 3:00 बजे प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।