रुड़की में जादूगर रोड पर स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।
बता दे कि आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए गए है। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के द्वारा इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश भी डाला गया है। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी एक महान नेता थी। उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति के कारण ही दुनिया में एक नए देश का निर्माण कराया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है









