मंगलौर के अंतर्गत क्षेत्र में आज बीमारी से परेशान होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम आकाशदीप कॉलोनी में गुरुवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। राजेश प्रजापति नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश प्रजापति पिछले काफी समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह स्वास्थ्य कारणों से मानसिक तनाव में भी थे।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं कॉलोनी के लोग भी स्तब्ध हैं।














