रुड़की में हरिद्वार रोड पर स्थित कर यूनिवर्सिटी में आज मंगलवार को दूसरे कन्वोकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट के द्वारा टॉप रैंक वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए है।
बता दे की कोर यूनिवर्सिटी में आज दूसरे कन्वोकेशन कार्यक्रम का बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए है। जिन्होंने मेडल पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शानदार उपलब्धियां के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई है। इस कार्यक्रम में 650 से अधिक छात्र छात्राएं और यूनिवर्सिटी का स्टाफ मौजूद रहा है।












