नगर निगम रुड़की में रामपुर चुंगी के पास शुक्रवार की देर रात हुई कुछ घंटे की बरसात में नगर निगम रुड़की के दावों की पोल खोल खोल कर रख दी है। यहां पर बरसात रुकने के कई घंटे बाद भी कई फीट तक पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। इस जलभराव में कई बसें,कई बाइक और अन्य कहीं वाहन पानी भरने के कारण बंद हो गए है। जिनको ट्रैक्टर की मदद से लोग खींच कर ले जाते हुए नजर आए है। इस जलभराव के कारण स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।
Ko
बता दे की नगर निगम रुड़की के मेयर पद के चुनाव में हर कोई प्रत्याशी रुड़की शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने का वादा करता है। लेकिन जीतने के बाद वह अपने वादों पर खरा नहीं उतर पता है। जिस कारण शहर को लगातार जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है नगर निगम रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल भी इसी राह पर चलती हुई नजर आ रही है। भाजपा के टिकट पर मेयर का चुनाव जीतने वाली अनीता अग्रवाल भी शहर को जलभराव से मुक्ति नहीं दिला पाई है। शुक्रवार की रात कुछ घंटे की बरसात ने शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। शहर में जगह-जगह पर लोगों के घरों में पानी घुस गया है और पानी भरने के कारण सामान का काफी नुकसान हो गया है। रामनगर के भी हालत बहुत खराब नजर आए है। यहां भी लोगों के घरों में पानी भर गया है। अम्बर तालाब मोहल्ले में भी लोघो के घरो में कई फिट तक पानी भर गया है। इसके साथ ही रामपुर चुंगी के हालात तो बहुत ज्यादा खराब हो चुके है। यहां पर जलभराव के कारण बस, स्कूल बस और बाइको के साथ अन्य वाहन भी बंद हो गए है। जिनको ट्रैक्टर के जरिए लोग खींच कर ले जाते हुए नजर आए है। कुछ लोगो के द्वारा इस अवसर का फायदा भी उठाया जा रहा है। कुछ ट्रेक्टर ट्राली वाले लोगो के द्वारा पानी से निकालने के लिए दस रूपये सवारी लेने का भी कार्य कर रहे है। ऐसे ही ख़राब हालात के कारण स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।
बाइट – नासिर हुसैन – स्थानीय