मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कुंभ मेला में किया जा रहे कामों का ध्यान स्तरीय निरीक्षण किया तो वही उन्होंने व्यापारियों तीर्थ पुरोहितों और संतों के साथ मिलकर आगामी कुंभ मेले को किस तरह से बेहतर बनाया जाए इसको लेकर चर्चा की मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मेला कंट्रोल टावर में अधिकारियों के साथ बैठ कर कुंभ कार्यों की समीक्षा भी की। मुख्य सचिव ने कहा कि व्यापारियों तीर्थ पुरोहितों के साथ मिलकर और किस तरह से बेहतर कार्य किया जा सकता है इस पर चर्चा की गई साथ ही साथ उनके कार्यों के समीक्षा की है तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि यह अर्ध कुंभ है और गंगा सभा ने अपने पंचांग में भी अर्धकुंभ के स्नान पर्वों की तारीख घोषित की है। तीर्थ पुरोहितों ने इस अर्धकुम को सरकार के कुंभ के रूप में मनाए जाने का भी स्वागत किया। व्यापारियों का कहना है कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर इस कुंभ में काम किया जाना चाहिए जिसका व्यापारी हमेशा स्वागत करते हैं













