रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर में पीपल चौक पर रविवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले है। जिस कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस मारपीट का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की पिरान कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक स्थित है। जहां पर बड़ी संख्या में जायरीन जियारत करने के लिए पहुंचते है। रविवार को मामूली बात को लेकर जायरीनों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसके साथ ही जमकर लाठी डंडे चले है। इस मारपीट में महिलाएं भी शामिल रही है। इस मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस मारपीट का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो आज सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दो पक्षों के बीच गाली गलौज और मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक दूसरे पर लाठियां चला रहे है। पुलिस ने आज फोन पर हुई बातचीत में बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।












