आज पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय प्रदीप बत्रा जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुरानी पेंशन बहाली के महत्वपूर्ण विषय से अवगत कराते हुए कर्मचारियों की वर्षों से लंबित इस न्यायोचित मांग पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।
माननीय मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिसे शीघ्र लागू किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर NMOPS के प्रांतीय अध्यक्ष जितमणि पैन्यूली, जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर, जिलाध्यक्ष हरिद्वार सुखदेव सैनी, जिला मंत्री दीपक चौहान, जनपद कोषाध्यक्ष शिवकुमार पाल, ब्लॉक अध्यक्ष नारसन ज्योतिराम, ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की सतेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS)
उत्तराखंड













