रुड़की में चंद्रशेखर चौक के पास स्थित गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास आज महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मौन धारण और धरना प्रदर्शन किया गया है। महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन और मौन धारण मनरेगा योजना के नाम बदलने के विरोध में किया गया है। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई है।
बता दे की केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आज बुधवार को करीब 3:00 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन और मौन धारण किया गया है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि गांधी एक विचारधारा है। जिसका सम्मान पूरी दुनिया करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी महान हस्ती के नाम पर योजना चलाना गर्व की बात होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान है। यह केंद्र सरकार की निम्न सोच को दर्शाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।









