रुड़की की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव में मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ है। इस पथराव में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए है। एक पड़ोसी के द्वारा इस पथराव का वीडियो बनाया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की किशनपुर जमालपुर गांव में मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है। बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच खुनी संघर्ष हो गया है। इस खुनी संघर्ष के चलते दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया है। इस पथराव में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पथराव का एक पड़ोसी के द्वारा वीडियो बनाया गया है। जो आज सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दोनों पक्षों की ओर से पथराव होता हुआ साफ़ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छत पर कुछ लोग खड़े है जो दूसरे पक्ष के लोगों पर लगातार पथराव कर रहे है। दूसरे पक्ष की ओर से भी उन्हें जवाब दिया जा रहा है। इसके साथ ही वीडियो में एक गली में खड़े कुछ लोग छत पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे है। जबकि छत से भी उनके ऊपर पथराव किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आज एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बातचीत में बताया कि मामला एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हो रहे पथराव का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













