रुड़की की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में महाडी चौक के पास एक बिल्डिंग के एक कमरे में दो नाबालिग बच्चियों के साथ एक नाबालिग किशोर अपने दोस्त के साथ मिलकर अश्लील हरकत कर रहे था। जिसके बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिल्डिंग के कमरे को खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन अंदर से नाबालिग किशोर और उसके साथी के द्वारा कमरा नहीं खोला गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा क्रेन मंगाई गई। जिसके बाद क्रेन पर लटककर पुलिस बिल्डिंग में पहुंची। जिसके बाद सभी को बिल्डिंग से बाहर निकला गया है। क्रेन पर लटककर पुलिसकर्मी के बिल्डिंग में पहुँचने की घटना का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दे की भगवानपुर में महाडी चौक के पास एक बिल्डिंग के एक कमरे में एक नाबालिग किशोर अपने नाबालिग साथी के साथ पहुंचा था। जहां पर उन्होंने दो नाबालिग किशोरियों को बुलाया था। इस कमरे में दोनों नाबालिग किशोरियों के साथ अश्लील हरकते की जा रही थी। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने कमरे को खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन नाबालिग किशोर और उसके साथी के द्वारा कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। मजबूर होकर पुलिस को मौके पर क्रेन को बुलाना पड़ा। जिसके बाद पुलिस क्रेन पर लटककर बिल्डिंग में पहुंची और सभी को कमरे से बाहर निकाला गया है। क्रेन पर लटककर पुलिस का बिल्डिंग में जाने की घटना का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में एक बिल्डिंग के पास एक क्रेन खड़ी नजर आ रही है। जबकि क्रेन पर लटककर एक पुलिसकर्मी बिल्डिंग में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद सभी को बाहर निकाल लिया जाता है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा नाबालिग किशोरी की पिता की तहरीर के आधार पर पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज फोन पर हुई बातचीत में बताया गया की मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













