रुड़की कोतवाली क्षेत्र के बेलडा गांव में पैदल जा रहे जमशेद नाम के एक व्यक्ति पर पीछे से आकर अरबाज नाम के एक व्यक्ति के द्वारा लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया है। इस हमले में जमशेद गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की बेलड़ा गांव निवासी जमशेद नाम का एक व्यक्ति गाँव में पैदल अपने घर जा रहा था। अरबाज के घर के बाहर पहुँचने पर अरबाज ने घर से निकलकर जमशेद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया है। जमशेद अपना बचाव करने का प्रयास करता है। लेकिन अरबाज लगातार लोहे की रॉड से हमले जारी रखता है। जिस कारण जमशेद घायल होकर नाली में गिर जाता है। हमले की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक गली में जमशेद पैदल जा रहा है। तभी अरबाज लोहे की रॉड लेकर अपने घर से निकलकर अचानक ही पैदल जा रहे जमशेद पर हमला कर देता है। लोहे की रॉड सिर में लगने के कारण जमशेद तुरंत नीचे गिर जाता है। जिसके बाद हमला करने वाला अरबाज लगातार लोहे की रॉड से मारपीट करता रहता है। इस हमले में जमशेद गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद जमशेद के द्वारा पुलिस देकर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया की फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













