
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर गांव में कुछ लोगों ने मिलकर एक विशालकाय अजगर की पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं हत्यारों ने विशालकाय अजगर की हत्या करने के बाद एक फैक्ट्री के पीछे गड्ढा खोदकर विशालकाय अजगर के शव को दबा दिया है। विशालकाय अजगर का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा विशालकाय अजगर के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस विशालकाय अजगर की लंबाई करीब 15 फीट बताई गई है।बता दे की चार दिन पहले पाडली गुर्जर गांव में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया था। जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा पत्थर से पीट-पीट कर विशालकाय अजगर की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद विशालकाय अजगर के शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा मृत अजगर का एक वीडियो बना लिया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम को मामले की जानकारी मिली तो वन विभाग की टीम तुरंत गांव में पहुंच गई। जिसके बाद विशालकाय अजगर के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग के एसडीओ सुनील बलोनी ने आज गुरुवार को करीब 1:00 बजे बातचीत में बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।