
रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर पेपर चोर का आरोप लगाकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया है। इसके साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
बता दे कि रविवार को कुछ राजनीतिक लोगों से द्वारा सोशल मीडिया पर एक परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाया गया था। जिससे बाद जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद आज महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर पेपर चोर का आरोप लगाकर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया गया है। इसके साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है। इस पुतला दहन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।