रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पीपल चौक के पास पुरानी गंगनहर में बनी एक अवैध मजार पर आज प्रशासन का डंडा चल गया है। जिसके चलते इस अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया है। करीब एक महीना पहले प्रशासन के द्वारा इस मजार पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाया गया था। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा नोटिस को फाड़ दिया गया था। जिसके बाद आज सिंचाई विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके इस अवैध मजार को मजदूरों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा है।
बता दे की धामी सरकार के द्वारा उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बनाई गई मजारों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते अवैध मजारों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी के चलते करीब एक महीना पहले प्रशासन की टीम ने पिरान कलियर में पुरानी गंगनहर में पीपल चौक के पास बनी एक अवैध मजार पर भी नोटिस लगाया था। जिसको कुछ शरारती तत्वों के द्वारा फाड़ दिया गया था। जिसके बाद आज सुबह-सुबह सिंचाई विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इस अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया है। मजार गंगनहर में अंदर होने के कारण जेसीबी मशीन गंगनहर में नहीं पहुँच पाई जिसके चलते मजदूरों की मदद से इस अवैध मजार को धवस्त कर दिया गया है। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा है।









