रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठर देवा शेख गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने जावेद और जुनैद नाम के पिता पुत्र पर फावड़े और लोहे के सरिये से जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पिता पुत्र पर किए गए इस हमले का पास खड़े एक व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की करीब 1 महीने पहले बच्चों के बीच पब जी गेम खेलने को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन गांव के ही लोगों ने मामला शांत कर दिया था। लेकिन दोनों पक्षों के बीच तभी से रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते आज शनिवार को एक पक्ष के दबंगों ने जुनैद और जावेद नाम के पिता पुत्र पर फावड़े और लोहे के सरिये से जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस हमले का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में एक पक्ष के लोग फावड़े और लोहे के सरिये लेकर एक युवक के पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे है। जिसके बाद वीडियो में यह लोग लाल कपड़े पहने एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे है। जिस पर फावड़े और लोहे के सरिये से हमला किया जा रहा है। कुछ लोगों के द्वारा हमला कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास भी किया जा रहा है। लेकिन यह दबंग लोग लगातार वार पर वार करते जा रहे है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।












