
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में शराब गोदाम के पास नगर निगम के कर्मचारी आज पुतला दहन की सूचना पर ही कूड़ा उठाकर ले गए है। यहां पर लंबे समय से नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा था। जिस कारण आसपास के लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस कूड़े की शिकायत जब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह को मिली तो उन्होंने नगर निगम रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल और सहायक नगर अधिकारी दलजीत कौर का पुतला दहन करने का ऐलान किया था। चौधरी राजेंद्र सिंह के ऐलान के बाद पुतला दहन से पहले ही नगर निगम के कर्मचारी यहां से कूड़ा उठ कर ले गए है।
बता दे की शराब गोदाम के पास नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा था। जिस कारण आसपास काफी गंदगी फैल रही थी। आसपास के लोगों को इस गंदगी के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस कूड़े की शिकायत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह को मिली थी। जिसके बाद उन्होंने पुतला दहन का ऐलान किया था। लेकिन रविवार होने के बावजूद आज सुबह ही नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा उठाकर ले गए और यहां पर साफ सफाई भी कर दी गई है। चौधरी राजेंद्र सिंह महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे तो हैरान रह गए। क्योंकि यहां से कूड़ा उठाकर पहले ही साफ सफाई की जा चुकी थी। लेकिन फिर भी महानगर कांग्रेस कमेटी ने मेयर अनीता अग्रवाल और सहायक नगर अधिकारी का पुतला दहन किया है और उन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।