रुड़की। शहर के रुड़की स्थित डॉ. बलदेव सिंह मार्ग, 28 सिविल लाइन्स में संचालित बचपन प्ले स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को 8वें Maestro Awards 2025 में “Admission Growth Championship” के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया है।
इस सम्मान को देश के जाने-माने टेबल टेनिस खिलाड़ी Sharath Kamal (पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित एवं पांच बार के ओलंपियन) द्वारा प्रदान किया गया, जिससे यह उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण बन गई।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सम्मान सत्र 2025 के दौरान स्कूल द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय प्रगति और एडमिशन में उत्कृष्ट वृद्धि का परिणाम है। खास बात यह है कि अपेक्षाकृत नया विद्यालय होने के बावजूद बचपन प्ले स्कूल ने कम समय में ही अपनी गुणवत्ता, आधुनिक शिक्षण पद्धति और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण से अभिभावकों का विश्वास जीता है।
स्कूल प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने यह संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी बच्चों को बेहतर शिक्षा और समग्र विकास के अवसर प्रदान करने के लिए इसी तरह उत्कृष्ट कार्य जारी रखा जाएगा।
यह सम्मान न केवल विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे रुड़की क्षेत्र के लिए भी एक प्रेरणादायक उपलब्धि बनकर सामने आया













