रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस ने पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के आसपास साधु के भेष में घूम रहे 12 पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए इन पाखंडी बाबाओ में अकबर हुसैन, सलीम अंसारी, आबिद कुरैशी, जान मोहम्मद, मोहम्मद जाकिर, निजाम, बाबूलाल, विनोद मेहतो ,राजू सैनी, भोला गोसाई, शिव गोपाल और एक अज्ञात के नाम शामिल है। यह पाखंडी बाबा तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को भ्रमित करने का कार्य करते थे। ज्यादातर इनकी शिकार महिलाएं हुआ करती थी।
बता दे की कुछ समय पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा आम जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले पाखंडी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार पाखंडी बाबाओं पर कार्यवाही कर रही है। इसी ऑपरेशन कालनेमि के चलते पुलिस के द्वारा ऐसे ही 12 पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी पाखंडी बाबा पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक के आसपास घूम कर तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को भ्रमित करने का कार्य करते थे। इनका ज्यादातर शिकार महिलाएं हुआ करती थी। यह पाखंडी बाबा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। जो फिलहाल दरगाह साबिर पाक के आस पास रहकर तंत्र-मंत्र के जरिए अपना शिकार किया करते थे। पुलिस के द्वारा सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज रविवार को करीब 4:00 बजे प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।













