रुड़की कोतवाली क्षेत्र के जोरासी जबरदस्त पुर गांव में सब्जी वापस करने को लेकर मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया है। इस खूनी संघर्ष में रहीम, नदीम और नसीम नाम के तीन लोग घायल हो गए है। जानकारी मिली है कि एक पक्ष के लोगों के द्वारा धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करा दिया है। जिसके बाद तीनो घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे की आज सोमवार को गांव में स्थित एक सब्जी की दुकान से नदीम नाम के एक व्यक्ति ने सब्जी खरीदी थी। कुछ देर बाद नदीम सब्जी लेकर वापस दुकानदार के पहुंचा और सब्जी को खराब बता कर वापस लेने की बात कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया है। इस खुनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि एक पक्ष के लोगों के द्वारा दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।