रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रामनगर कचहरी के सामने आज गुरुवार को करीब 2:00 बजे खाने के सामान की दुकान लगाने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों महिलाएं एक दूसरे पर बाल पकड़कर टूट पड़ी है। जिसके चलते दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट का पास खड़े एक व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की रामनगर कचहरी के सामने कई लोग सड़क किनारे खाने के सामान की दुकान लगाते है। दुकान लगाने को लेकर दो महिलाओं के बीच आज कहां सुनी हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। जिसके चलते दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के बाल पकड़ लिए और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की गई है। इतना ही नहीं एक महिला के साथी व्यक्ति और अन्य लोगों के द्वारा दोनों महिलाओं को किसी तरह शांत किया गया। लेकिन वह व्यक्ति लगातार गालियां दे रहा था। जिसके द्वारा अपनी टी शर्ट निकाल ली गई। तभी दूसरी महिला ने आकर उस व्यक्ति की कमर पर जोरदार बेलन दे मारा है। जिसके बाद व्यक्ति ने अपना आपा खो दिया और महिला के साथ जमकर मारपीट की है।
इस मारपीट का पास खड़े एक व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद एक व्यक्ति वीडियो में गाली देता हुआ नजर आ रहा है। जिसको पीछे से एक महिला जोरदार बेलन मारती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद वह व्यक्ति महिला के साथ जमकर मारपीट करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।