रुड़की क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के द्वारा आज देहरादून में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरिद्वार लोकसभा से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में पूर्व सैनिकों के द्वारा नवनिर्मित दिल्ली देहरादून हाईवे का नाम देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम पर रखने की मांग की गई है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम पर अगर दिल्ली देहरादून हाईवे का नाम रखा जाता है। तो इससे हमारे सेना के जवानों का मनोबल बढ़ेगा।
बता दे की दिल्ली देहरादून हाईवे पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। 14 अप्रैल को इस हाईवे का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच रहे है। इसी को लेकर पूर्व सैनिकों के संगठनों से जुड़े रुड़की निवासी पूर्व सैनिकों के द्वारा आज देहरादून में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की गई है। इस मुलाकात के दौरान पूर्व सैनिकों के द्वारा त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन दिया गया है। इस ज्ञापन में दिल्ली देहरादून हाईवे का नाम देश के पहले सीडीएस विपिन रावत या गढ़वाल राइफल के जसवंत सिंह रावत के नाम पर रखने की मांग की गई है। ज्ञापन में पूर्व सैनिकों अमित सिंह राणा कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम पर अगर हाईवे का नाम रखा जाता है तो इससे हमारे जवानों का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही देश के युवाओं में भी देश के प्रति देश भक्ति की भावना बढ़ेगी। ज्ञापन मिलने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा भी पूर्व सैनिकों को मांग पूरी करने के प्रयास का आश्वासन दिया गया है। ज्ञापन देने के बाद आज शुक्रवार को करीब 4:00 बजे रुड़की में नेहरू स्टेडियम के पास पहुंचकर पूर्व सैनिक दयाराम भाटी, पूर्व सैनिक उदय सिंह पुंडीर, पूर्व सैनिक अमित सिंह राणा,पूर्व सैनिक विजय सिंह पवार के साथ अन्य पूर्व सैनिकों मामले की जानकारी दी गई है।













