
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सौतेले पिता के द्वारा 17 साल की एक नाबालिग किशोरी के साथ अश्लील हरकत की गई है। पुलिस ने नाबालिग किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
बता दे कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी ने 29 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी माता का निधन अप्रैल 2025 में हो गया था। जिसके बाद वह अपने सौतेले पिता के साथ रह गई थी। नाबालिग किशोरी का आरोप है कि सौतेले पिता के द्वारा जून में तीन बार उसके साथ अश्लील हरकत की गई है। इसके साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद नाबालिग किशोरी के द्वारा हिम्मत जुटा कर पुलिस से सौतेले पिता की शिकायत की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही सौतेले पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने आज मंगलवार को करीब 3:00 बजे बातचीत में बताया कि सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।