
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीपुर गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर शिक्षा के मंदिर में एक महिला को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इनायतपुर गांव निवासी अनीस अहमद पुत्र अजीज अहमद , सोहलपुर गांव निवासी हिमांशु सैनी पुत्र मनीष कुमार सैनी, रजत पुत्र जगपाल और नीरज पुत्र सतपाल नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। महिला का इनायतपुर गाँव निवासी अनीस अहमद नाम के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके साथ महिला हद्दीपुर गांव स्थित एक स्कूल में पहुंची थी। जहां पर महिला के प्रेमी के द्वारा अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी गई और महिला को भी शराब पिलाई गई है। जिसके बाद पांच आरोपियों के द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद महिला को आरोपी स्कूल में ही छोड़ कर फरार हो गए है। जिसके बाद महिला के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनमें से चार आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा अब फरार चल रहे पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के द्वारा आज रविवार को करीब 4:00 बजे प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।