पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन हरिद्वार की महत्वपूर्ण बैठक अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में आयोजित की गई। बैठक में राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया बैठक में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह पंवार,जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर,राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ से जनपद अध्यक्ष अश्वनी चौहान, महामंत्री हेमेंद्र सिंह चौहान,अमरीश वर्मा, उपाध्यक्ष के अलावा विभिन्न पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग सरकार से की । बैठक में माह अप्रैल में हरिद्वार में होने वाली पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाइक रैली के संबंध में विचार विमर्श हुआ। इसके अलावा सांगठनिक ढांचे आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करना होगा, जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके । गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने कहा पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम एकजुट हैं। हम सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करना उनकी जिम्मेदारी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान एवं जनपद मंत्री ने संयुक्त रूप ने कहा हम पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हैं। हम इस आंदोलन में हर संभव सहयोग करेंगे और सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के लिए मजबूर करेंगे ।
जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी एवं जिलामंत्री दीपक चौहान ने कहा हम पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हमारी एक ही मांग है पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए।
राज्य बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन से जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश धारीवाल,शरद शर्मा,कल सिंह राठौड़,गोरखपाल, प्रचार मंत्री जॉनी व प्रसाद, शैलेन्द्र गौड़,जनपद कोषाध्यक्ष शिवकुमार पाल, नारसन ब्लॉक अध्यक्ष पुरुष ज्योतिराम,महिलाविंग अध्यक्ष विधि गुप्ता, रुड़की के प्रभारी संजय वत्स,ब्लॉक अध्यक्ष पुरुष सतेन्द्र कुमार,महिला अध्यक्ष श्रद्धा शर्मा, खानपुर से ब्लॉक अध्यक्ष बबलू सिंह आधाना बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष तारा सिंह मंत्री चंद्रकांत बिष्ट नारसन से अध्यक्ष बृज मोहन मौर्य,राज्य प्राथमिक संघ के ब्लॉक मंत्री सचिन नागर,सचिन कुमार, सत्य प्रकाश यादव,पटेश्वरी प्रसाद हेमंत ध्यानी आदि ने प्रतिभाग किया ।













