रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बोट क्लब के पास स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी आदेश कुमार के द्वारा संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है।
बता दे की गुरुवार की रात सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में कर्मचारी आदेश कुमार के शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा था। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र और सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक को बुलाया गया। जिसकी मदद से आदेश कुमार नाम के कर्मचारी के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया है। जिसके बाद आदेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज मंगलवार को 2:00 बजे बातचीत में बताया गया कि आदेश कुमार ने किस हालात में फांसी लगाई है इसकी जांच की जा रही है।









