
रुड़की कोतवाली पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील और गाली गलौज के वीडियो पोस्ट करने वाले रुड़की के पठानपुरा निवासी अमजद नौ दो ग्यारह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 9 2 11 कॉमेडी के नाम से अमजद के द्वारा सोशल मीडिया पर चैनल बनाकर समाज विरोधी वीडियो डाले जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने अमजद को गिरफ्तार कर सबक सिखा दिया है।
बता दे की अमजद नौ दो ग्यारह लंबे समय से सोशल मीडिया पर अश्लील और गाली गलौज के वीडियो पोस्ट कर रहा था। ऐसी आपत्तिजनक वीडियो के जरिए अमजद के द्वारा मोटी रकम भी कमाई जा रही थी। अमजद के खिलाफ लगातार लोगों के द्वारा कार्यवाही करने की मांग की जा रही थी। जिसके चलते पुलिस के द्वारा अमजद नौ दो ग्यारह को गिरफ्तार कर सबक सिखा दिया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के संभल निवासी महक और परी नाम की बहने भी इसी तरह के अश्लील और गाली गलौज के वीडियो पोस्ट किया करती थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस के द्वारा उन्हें भी गिरफ्तार कर सबक सिखाया गया था। जिसके बाद अब अमजद नौ दो ग्यारह को भी गिरफ्तार कर सबक सिखा दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा अमजद नौ दो ग्यारह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस अब अमजद नौ दो ग्यारह के सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट करवाने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज शुक्रवार को करीब 2:00 बजे रुड़की कोतवाली में पूरे मामले की जानकारी दी है।