रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में लिबरहेडी गांव के पास गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े तुगलपुर गांव निवासी रॉबिन गिरी नाम के एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की रॉबिन गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर रोबिन गिरी की मौत हो गई है।
बता दे की तुगलपुर गांव निवासी रॉबिन गिरी रुड़की की एक कंपनी में काम करता था। गुरुवार को रॉबिन गिरी लिबरहेडी गांव के पास किसी काम से गया था। वापस लौटते समय रॉबिन गिरी सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने रॉबिन गिरी को टक्कर मार दी। जिस कारण रॉबिन गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर उपचार के दौरान रोबिन गिरी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रॉबिन गिरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज रॉबिन गिरी के परिजन भी पहुंच गए है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।