रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में अब्दुल कलाम चौक पर मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जौरासी जबरदस्तपुर गांव निवासी अयान और मोहम्मद रकीब नाम के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उनका साथी मोहम्मद साकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
बता दे की जौरासी जबरदस्तपुर गांव निवासी तीन युवक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की रात अब्दुल कलाम चौक के पास से गुजर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल में आज बुधवार को बातचीत में बताया कि तीनों युवकों की मौत हो गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जायेगी













