रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा के पास मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की उजैर और कैफ नाम के दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह तीनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। लंढोरा के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बुधवार को बातचीत में बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है













