रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में मंडावर के पास आज एक तेज रफ्तार ट्रक आगे जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पर सवार सहारनपुर के बाबेल बुजुर्ग गांव निवासी बेबी शर्मा नाम की महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उनके पति चंद्रशेखर घायल हो गए है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे की बाबेल बुजुर्ग गांव निवासी चंद्रशेखर अपनी पत्नी बेबी शर्मा के साथ रुड़की आर्मी हॉस्पिटल में दवाई लेने के लिए आए थे। आज शनिवार को करीब 11:00 बजे वापस लौटते समय मंडावर के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बेबी शर्मा नाम की एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उनके पति चंद्रशेखर घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेबी शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।