रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर से दिनदहाड़े गुंडागर्दी करने का एक मामला सामने आया है। यहां पर कुछ कार सवार दबंगो के द्वारा युवक को कार में डालकर अपहरण कर लिया गया है। जिसके बाद युवक के साथ जमकर मारपीट की गई है। किसी तरह युवक कार से कूद कर एक गेस्ट हाउस में घुस गया। लेकिन पुलिस के डर से बेखौफ दबंग बाज नहीं आये और वह भी गेस्ट हाउस में घुस गए। जहां पर दबंगों ने लात,घूंसे और लाठी डंडों से युवक के साथ जमकर मारपीट की है। गेस्ट हाउस में हुई मारपीट की यह घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की पिरान कलियर निवासी एक युवक गुरुवार को अपने काम पर जा रहा था। गंगनहर के पुल के पास कार सवार कुछ दबंगों ने युवक पर हमला करते हुए युवक का अपहरण कर उसे कार में डाल लिया। जहां पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई है। जिसके बाद किसी तरह युवक कार से निकल कर भागने में कामयाब हो गया और अपनी जान बचाने के लिए एक गेस्ट हाउस में घुस गया। लेकिन दबंग फिर भी नहीं माने और गेस्ट हाउस में घुसकर लाठी डंडे और लात घूंसो से युवक के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट की यह घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक गिरता पड़ता गेस्ट हाउस के दरवाजे से गेस्ट हाउस में घुस रहा है। जो गेस्ट हाउस में घुसते ही एक सोफे पर बैठ जाता है। तभी कुछ दबंग लोग गेस्ट हाउस में घुसते है और युवक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर देते है। गेस्ट हाउस और आसपास के लोग युवक को बचाने का प्रयास करते है। लेकिन दबंग लोग बाज नहीं आते है। जो युवक को पकड़कर गेस्ट हाउस से बाहर ले जाते है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पीड़ित युवक को दबंगों से आजाद कराया गया है। जिसके बाद पीड़ित युवक के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













