रुड़की कोतवाली क्षेत्र में ढंडेरा फाटक के पास सहारनपुर निवासी उमर हमजा नाम के 21 साल के एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हो गया है। उमर हमजा सहारनपुर का निवासी था। जो सुनहरा रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। उमर हमजा शनिवार के दोपहर से लापता था।
बता दे की सहारनपुर निवासी उमर हमजा नाम का 21 साल का एक युवक सुनहरा रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और फैक्ट्री में ही रहा करता था। उमर हमजा हफ्ते में एक दिन सहारनपुर अपने घर जाया करता था। शनिवार को उमर हमजा करीब 1:00 बजे ट्रेन में बैठकर रुड़की के लिए निकला था। लेकिन उमर हमजा शनिवार की दोपहर लापता हो गया। परिजनों के द्वारा उमर हमजा की काफी तलाश की गई। लेकिन उमर हमजा का कुछ भी पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उमर हमजा का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उमर हमजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज रविवार को करीब 5:00 बजे उमर हमजा के परिजन भी पहुंच गए है। जिन्होंने आरोप लगाया है की उमर हमजा की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। उमर हमजा के परिजनों का कहना है की उमर हमजा को रुड़की रेलवे स्टेशन पर उतरना था। लेकिन उसका शव कई किलोमीटर आगे रेलवे ट्रैक के पास मिला है। पीड़ित परिजनों के द्वारा पुलिस से इंसाफ की मांग की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।













