रुड़की के भौरी गांव में 12 मार्च की रात अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया था। इस पथराव में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज हरिद्वार लोकसभा से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा पीड़ित पक्ष के घर पहुंच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
बता दे की 12 मार्च की रात भौरी गांव में मेडिकल स्टोर पर मामूली बात को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद आज रविवार को करीब 4:00 बजे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा पीड़ित कश्यप समाज के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की गई है। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर भाजपा से रोमा सैनी पिरान कलियर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे भाजपा नेता जय भगवान सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह,कमल सैनी और गुरजिंदर सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।













