रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला गांव के पास नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलट गया। जिस कारण गैस के सिलेंडर हाईवे पर बिखर गए। इस घटना में बस में सवार दो महिला यात्री और गैस सिलेंडर के ट्रक का चालक घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे की पनियाला गांव के पास नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक आज पाडली गुर्जर गांव स्थित गैस एजेंसी पर जा रहा था। हाईवे पर ट्रक मोड़ते समय एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अचानक की अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद ट्रक में भरे गैस सिलेंडर हाईवे पर पूरी तरह से बिखर गए। इस हादसे में रोडवेज की बस में सवार दो महिला यात्री और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक का चालक घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद सभी गैस सिलेंडरों को इकट्ठा किया गया और अन्य वाहनों के जरिए गैस एजेंसी तक पहुंचाया गया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।













