रुड़की की भगवानपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खेलपुर गांव के पास गौकशी की सूचना पर 9 फरवरी 2026 को छापा मारा था। जहां से पुलिस ने 50 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद कर लिए थे। हालांकि गौकशी करने वाले खेलपुर गांव निवासी रिजवान पुत्र मुकर्रम और मुसेद पुत्र जानी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बता दे की 9 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि खेलपुर गांव के पास कुछ लोगों के द्वारा गौकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा। जहां से पुलिस ने 50 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद कर लिए थे। हालांकि दोनों आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए थे। पुलिस के द्वारा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा रिजवान नाम के आरोपी को खेलपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा अब दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।













