रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस ने क्षेत्र में रह रही एक नाबालिग किशोरी से भीख मंगवाने और गलत कार्य में धकेलने के मकसद से अपहरण करने वाली उत्तरप्रदेश के लखनऊ निवासी राबिया नाम की आरोपी महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
बता दे की 10 अप्रैल को पिरान कलियर में रह रही एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था की कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात राबिया नाम की एक महिला से हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी राबिया के द्वारा उनकी नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। पीड़ित महिला के द्वारा पुलिस से नाबालिग किशोरी की तलाश करने की गुहार लगाई गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी महिला राबिया को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली की किशोरी से भीख मंगवाने का कार्य कराया जा रहा था। इसके साथ ही राबिया के द्वारा नाबालिग किशोरी को गलत कार्य में धकेलने की भी तैयारी की जा रही थी। लेकिन समय रहते पुलिस ने आरोपी महिला राबिया को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज रविवार को बातचीत में बताया कि फिलहाल पुलिस इस बात का पता लग रही है कि आरोपी महिला राबिया बच्चों का अपहरण कर भीख मंगवाने वाले किसी भी गैंग से तो जुड़ी हुई नहीं है।













