रुड़की की भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर भैंसवाल गांव में बकरा ईद के त्यौहार पर अपनी पालतू भैंस की कुर्बानी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना शोएब नाम के एक युवक को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सिकंदरपुर भैंसवाल गांव निवासी शोएब को गिरफ्तार कर ऐसा सबक सिखाया की शोएब अब रोते हुए हाथ जोड़ रहा है और अपनी गलती की माफी मांग रहा है। पुलिस इतने पर ही नहीं रुकी। पुलिस के द्वारा शोएब की कुर्बानी वाली वीडियो को शेयर करने वाले वारिस को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दे की बकरा ईद के त्यौहार पर सिकंदरपुर भैंसवाल गांव निवासी शोएब नाम के युवक के घर पर पालतू भैंस की कुर्बानी की गई थी। कुर्बानी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी गई थी। यह वीडियो सोशल मिडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गई थी। जिस पर आसपास के लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है और शोएब को ऐसा सबक सिखाया गया है कि अब शोएब रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है और फिर कभी इस तरह की गलती नहीं करने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा भैंस की कुर्बानी की शोएब की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले सिकंदरपुर भैंसवाल गांव निवासी वारिस पुत्र नसीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज शनिवार को बातचीत में बताया कि दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब दोनों के खिलाफ आगे की कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।













