रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के नागल पलुनी गांव में बकरा ईद के त्यौहार पर पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी एक घर में गाय की कुर्बानी की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा घर पर छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से गाय की कुर्बानी में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नागल पलुनी गांव निवासी शमीम पुत्र सत्तार, तालिब पुत्र जमील, शमशु पुत्र शौकत, कुर्बान पुत्र शौकत, इकबाल पुत्र यासीन, मेहरबान पुत्र बहरा और अफरोज पुत्र शराफत नाम के सात आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए है।
बता दे की रुड़की क्षेत्र में लगातार गौकशी के मामले सामने आ रहे है। पुलिस की सख्ती के बाद भी गौकशी की घटनाएं नहीं रुक पा रही है। बकरा ईद के त्यौहार पर पुलिस की सख्ती के बाद भी कुछ लोगों के द्वारा नागल पलुनी गांव में एक घर में गाय की कुर्बानी की गई है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा घर पर छापा मारा गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मौके से गाय की कुर्बानी में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि गाय की कुर्बानी कर रहे सात आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए है। पुलिस ने मौके से 150 किलो गौमांस और कुर्बानी करने के उपकरण बरामद कर लिए है। पुलिस के द्वारा महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को करीब 5:00 बजे प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।