रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में रुड़की कोतवाली पुलिस के दरोगा सुभाष चंद्र अपनी टीम के साथ कोर्ट से एक नौकरानी के गैर जमानती वारंट होने के बाद नौकरानी के घर जाने की जगह उसके मालिक पंकज त्यागी के आवास पर पहुंच गए। जहां पर जमकर हंगामा हुआ है। पंकज त्यागी का आरोप है की पुलिस के द्वारा उनके आवास पर आकर अभद्रता की गई है। हालांकि पुलिस नौकरानी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
बता दे की पंकज त्यागी नाम के व्यक्ति के घर में काम करने वाली एक नौकरानी के द्वारा कुछ समय पहले एक लोन लिया गया था। लोन नहीं चुकाने पर लोन देने वाली कंपनी के द्वारा कोर्ट में मुकदमा डाल दिया गया था। पंकज त्यागी के द्वारा आज अपने आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी नौकरानी के द्वारा लिए गए लोन की रकम को कुछ दिन पहले ही चुका दिया गया है। लेकिन फिर भी पुलिस नौकरानी को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंच गई है। पंकज त्यागी का आरोप है कि अगर नौकरानी को गिरफ्तार करना था तो पुलिस को नौकरानी के घर जाना चाहिए था। लेकिन पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंच गए है। जहां पर पुलिस के द्वारा उनके परिवार के साथ अभद्रता की गई है। पंकज त्यागी का आरोप है की पुलिस के आने के बाद उनके सम्मान को नुकसान पहुंचा है। पंकज त्यागी के द्वारा दरोगा सुभाष चंद्र पर कार्यवाही करने की मांग भी की गई है। हालांकि हंगामा होने के बाद आज शुक्रवार को करीब 2:00 बजे पुलिस नौकरानी को गिरफ्तार किए बगैर ही वापस लौट गई है।













