रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने साधु के भेष में घूम रहे अकबर,वसीम और शकील जैसे 40 पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह पाखंडी बाबा पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के आसपास रहते हुए साधु का भेष बनाकर महिलाओं और युवाओं को तंत्र मंत्र के जरिए भ्रमित कर रहे थे। इसके साथ ही समस्याओ के समाधान का झूठा भरोसा देकर रकम ठगने का कार्य कर रहे थे।
बता दे की कुछ समय पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा आम जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले पाखंडी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि में चलाने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार पाखंडी बाबाओं पर कार्यवाही कर रही है। इसी ऑपरेशन कालनेमि के चलते पुलिस के द्वारा अकबर,वसीम और शकील जैसे 40 पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के आसपास रहकर तंत्र-मंत्र के जरिए महिलाओं और युवाओं को भ्रमित कर रहे थे। इसके साथ ही समस्याओ के समाधान का झूठा भरोसा देकर रकम ठगने का कार्य कर रहे थे। पुलिस के द्वारा सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज सोमवार को करीब 4:00 बजे प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।













