रुड़की कोतवाली क्षेत्र में जादूगर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर आए एक चोर के द्वारा रेस्टोरेंट के गल्ले से तीस हजार रूपये की रकम चोरी कर ली गई है। जिसके बाद यह चोर चोरी की गई रकम को बड़े ही आराम से अपने बैग में डालकर फरार होने में कामयाब हो गया है। रेस्टोरेंट के गल्ले से हजारों की रकम चोरी करने की यह घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस अब चोर की तलाश कर रही है।
बता दे की जादूगर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को एक चोर ग्राहक बनाकर पहुंचा था। जिसके द्वारा रेस्टोरेंट में खाने-पीने के समान का आर्डर दिया गया। जिसके बाद रेस्टोरेंट का स्वामी किसी काम से रेस्टोरेंट से बाहर चला जाता है और रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी रेस्टोरेंट की रसोई और दूसरा अन्य जगह पर काम कर रहे होते है। शातिर चोर सबसे पहले रेस्टोरेंट को खाली पाकर रसोई के कर्मचारी के पीछे जाता है और रसोई का दरवाजा बाहर से बंद करता है। जिसके बाद इस शातिर चोर के द्वारा गल्ला खोलकर करीब 30 हजार की रकम चोरी कर ली जाती है। जिसके बाद शातिर चोर रकम को अपने बैग में डालकर रेस्टोरेंट से फरार हो जाता है। रेस्टोरेंट के गल्ले से हुई चोरी की यह घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति रेस्टोरेंट में आता है और खाने-पीने का सामान ऑर्डर करता है। जिसके बाद रेस्टोरेंट को खाली पाकर यह शातिर चोर रसोई के कर्मचारी के पीछे जाता हुआ दिखाई दे रहा है। CCTV वीडियो में यह शातिर चोर मौका मिलते ही रसोई में काम कर रहे कर्मचारी को रसोई में बंद कर देता है। जिसके बाद यह शातिर चोर रेस्टोरेंट के गल्ले से करीब 30 हजार रुपए की रकम चोरी कर लेता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गल्ले से रकम चोरी करने के बाद यह चोर बड़े ही आराम से खुलेआम रकम को हाथ में लेकर अपने बैग में डालता है। जिसके बाद यह शातिर चोर रेस्टोरेंट का दरवाजा खोलकर बड़े ही आराम से फरार होने में कामयाब हो जाता है। जिसके बाद पीड़ित रेस्टोरेंट के स्वामी हर्षवर्धन के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चोर पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस फिलहाल चोर की तलाश कर रही है।













