नगर निगम रुड़की की रामपुर चुंगी पर आज सुबह हुई कुछ घंटे की बरसात ने नगर निगम रुड़की के दावों की पोल खोल कर रख दी है। मात्र कुछ घंटे की बरसात में रामपुर चुंगी पर कई फीट तक जलभराव हो गया है। इसके साथ ही यहाँ पर लोगो को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं सुबह-सुबह काम के लिए निकले लोग जलभराव में बंद हुई अपनी गाड़ियों को घसीटते हुए नजर आए है। लोगो की गाड़ियां बंद होने के बाद स्थानीय ग्रामीण अपनी ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर मौके पर पहुँच गए। जिनके द्वारा 20 से तीस रूपये लेकर बंद वाहनों को जलभराव से निकालने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
इस जलभराव के कारण रामपुर चुंगी के पास स्थित सब्जी मंडी का भी बुरा हाल हुआ है। सब्जी मंडी में जगह जगह दुकानदारों की सब्जियां जलभराव में बहती हुई नजर आई है। साथ ही सब्जी वाले कई वाहन भी पानी भरने के कारण बंद हो गए है। सब्जी मंडी की कोई भी दूकान ऐसी नहीं बची है जिसमे पानी नहीं भरा है। इसके साथ ही शहर में भी जगह जगह पर लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिस कारण लोगों का काफी नुकसान भी हो गया है।
बता दे की 2025 में नगर निगम रुड़की के चुनाव हुए थे। नगर निगम के चुनाव में भाजपा की अनीता अग्रवाल ने मेयर पद पर जीत हासिल की थी। जिन्होंने चुनाव में शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने का वादा किया था। लेकिन जीत के बाद मेयर अनीता अग्रवाल अपने दावों पर खरी नहीं उतर पाई है। पिछले साल भी शहर में जलभराव के कारण लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही आज भी कुछ घंटो की बरसात में ही मेयर अनीता अग्रवाल और नगर निगम के अधिकारियों के दावो की पोल खुल गई है। जिसके चलते शहर में जगह-जगह पर तीन से चार फ़ीट तक का जलभराव देखने को मिला है। कृष्णा नगर में भी 6 से 7 फुट पानी भर चुका तालाब और बिजली घर में से आसपास के घरों में पानी भर चुका है कृष्णा नगर के पार्षद खोकले वादे पिछले बार की तरह इस बार भी करते रहे तालाब की सफाई बरसात से पहले होनी थी लेकिन सफाई नहीं कराई गई जिससे आसपास के घरों और गलियों में पानी भर गया
इसका करण समय रहते नालों की सही तरह से सफाई नहीं होना बताया जा रहा है। आज शहर में हुए जलभराव के कारण लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है। रामपुर चुंगी के पास एक स्थानीय व्यक्ति शेखर वर्मा ने आज बातचीत में बताया कि हर बरसात में रामपुर चुंगी में जलभराव हो जाता है। लेकिन नगर निगम के द्वारा समय रहते कार्यवाही नहीं की जाती है। जिस कारण शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हुई है।













