रूड़की की लक्सर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के चलते लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पंचेवली गांव के एक मंदिर में साधु के भेष में रह रहे हरिद्वार निवासी चरणजीत सिंह पुत्र फकीर सिंह नाम के पाखंडी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। यह पाखंडी बाबा पिछले तीन साल से मंदिर में साधु के भेष में रह रहा था।
बता दे कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कुछ समय पहले आम जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस के द्वारा लगातार फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते पुलिस के द्वारा पंचेवली गांव के मंदिर में साधु के भेष में रह रहे एक पाखंडी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पाखंडी बाबा का नाम चरणजीत सिंह है। जो मंदिर में यति शिवानंद गिरि के नाम से पिछले तीन साल से रह रहा था। पुलिस को जानकारी मिली थी की यह बाबा पाखंडी है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पाखंडी बाबा चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा अब चरणजीत सिंह के खिलाफ आगे की कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है।













