हरिद्वार ब्रेकिंग
फाउंड्री गेट के पास नीलगाये से हुई टक्कर, रैपिडो चालाक घायल
बुधवार देर शाम भेल के फाउंड्री गेट के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें नीलगाय ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।
रैपिडो बाइक चालक जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह को अचानक सड़क पार करती नीलगाय ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
राहगीरो ने युवक को उठाकर किनारे किया। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायल को प्राथमिक उपचार हेतु तुरंत अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना इतनी भीषण थी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई। भेल के मध्य मार्ग पर आये दिन नीलगायों और जंगली जानवरों की चहलकदमी देखी गई है।
वन विभाग को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन विभाग दुर्घटना या सूचना के बाद ही हरकत में आता है, भेल क्षेत्र में नियमित गश्त नहीं करता है वन विभाग।













