रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव निवासी हसीन पुत्र रईस और सोनू पुत्र अल्लाहदिया नाम के दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की गई 19 बाइक बरामद कर ली है। यह दोनों चोर बाइक चोरी करने के बाद सस्ते दामों में बाइक को आसपास के क्षेत्र में बेच दिया करते थे।
बता दे की आसपास के क्षेत्र में लगातार अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके चलते पुलिस के द्वारा मंगलौर के पास से हसीन और सोनू नाम के दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 19 बाइक बरामद कर ली है। यह दोनों चोर आसपास के क्षेत्र में सस्ते दामों में बाइक चोरी करने के बाद बेच दिया करते थे। एसपी देहात शेखर चंद्रा सुयाल के द्वारा आज शनिवार अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए मामले की जानकारी दी गई है।













